लिवर खराब होने के क्या लक्षण होते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 10:22

खराब लिवर के बारे में बताते हैं ये 10 लक्षण
लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है. जो खाना पचाने और उससे वेस्ट मटरेयिल निकालने में काफी मदद करता है. लेकिन शराब, धूम्रपान, आनुवांशिक और अन्य कारणों से लिवर डैमेज होने लगता है. लिवर खराब होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें समय पर पहचानकर मुसीबत से बचा जा सकता है. अगर आप ने लिवर खराब होने के लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया, तो बहुत देर हो सकती है. आइए जानते हैं लिवर खराब होने के 10 लक्षण कौन-से हैं.

10 Symptoms of Liver Damage: लिवर खराब होने के 10 लक्षण
मायोक्लीनिक के मुताबिक, लिवर खराब होने के लक्षण शुरुआत में गंभीर नहीं होते हैं और ये किसी अन्य सामान्य समस्या के बारे में भी इशारा कर सकते हैं. लेकिन फिर भी निम्नलिखित समस्याओं को खराब लिवर के संकेतों के रूप में देखा जा सकता है. जैसे-

खुजलीदार त्वचा
त्वचा या आंखों का पीला पड़ जाना
पेट में दर्द या सूजन
पैर व टखनों में सूजन
मल में पीलापन
पेशाब का रंग गहरा होना
भूख खत्म हो जाना
जी मिचलाना या उल्टी होना
हमेशा थकान रहना
आसानी से स्किन पर नील पड़ जाना, आदि

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info